अधिवक्ता राजेश कुमार बने पटना जिला के लोक अभियोजक

किसलय कुमार Fri ,01 Aug 2025 10:08:13 am Newsupdates

पटना। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता श्री राजेश कुमार पटना जिला के नए लोक अभियोजक बनाये गये हैँ।विधि विभाग से पटना जिला के लोक अभियोजक के पद पर नियुक्ति से सम्बन्धित आदेश जारी कर दिया गया है।श्री राजेश कुमार निगरानी के विशेष लोक अभियोजक भी हैँ।श्री राजेश् कुमार ने पूर्व प्रभारी लोक अभिजोजक श्री विजय कुमार सिन्हा से पदभार ग्रहण किया।उनकी नियुक्ति तीन वर्षो के लिए है।