आज होगा एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव

लॉ रिपोर्टर Fri ,17 Apr 2026 09:04:32 am Topstories

पटना। हाई कोर्ट का अधिवक्ता संघ एडवोकेट एसोसिएशन पटना हाईकोर्ट है चुनाव आज् शुक्रवार को होगा।यह चुनाव हाई कोर्ट परिसर मे गेट नंबर 3 के पास स्थित  पार्किंग मे कराया जायेगा।चुनाव सुबह 10बजे से शाम 5बजे तक होगा।अध्यक्ष पद के लिए योगेश चंद्र वर्मा और वरीय अधिवक्ता राजेंद्र नारायन ,रविंद्र कुमार चौबे,अरुण कुशवाहा,शैलेन्द्र सिंह् उम्मीदवार खड़े हैँ।उपाध्यक्ष पद के लिए तीन पद के लिए 24 उम्मीदवार, महासचिव के एक पद के लिए 13 उम्मीदवार, संयुक्त सचिव के 3 पद के लिए 15,सहायक सचिव के तीन पद के लिए 12,कोषाध्यक्ष के 1पद् के लिए 12,कार्यकारणी के 7 पद के लिए 20 उम्मीदवार निगरानी समिति के तीन पद के लिए 5,ऑडिटर के 2 पद के लिए 2,लाइब्रेरी कमिटी के लिए 1 उम्मीदवार खड़े है।ऑडिटर,लाइब्रेरी कमिटी के लिए उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैँ। वाईस प्रेजिडेंट के पद के लिए खड़े  उम्मीदवार  राम जीवन प्रसाद सिंह  ने सभी से वोट देने का आग्रह किया।एवं वाईस प्रेसिडेंट के लिए खड़े उम्मीदवार सुनील कुमार मिश्रा ने भी कहा की जो आप अधिवक्ता के लिए 24*7 खड़ा रहे उसे ही वोट करें।